फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बच्चे को जन्म देने वाली महिला की मदद करने से रोकने पर ससुर गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 10:00 PM IST
भाषा, थेनी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
तमिलनाडु के थेनी जिले में घर में बच्चे को जन्म देने वाली महिला की मेडिकल सहायता करने से रोकने के आरोप में उसके ससुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को बताया कि धनुषकोटि और उसकी पत्नी अलगम्मल और पुत्र कन्नान (27) ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मेडिकल टीम और पुलिस कर्मियों को घर में जाकर महिला की सहायता करने से रोका और बहस के दौरान उन्हें धमकाया भी। यह घटना कोट्टनगित्ती की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि परिवार ने निर्णय किया है कि महिला घर में ही बच्चे को जन्म देगी। इसके बाद गुरूवार रात को मेडिकल टीम पुलिस के साथ उसके घर पर पहुंची और धनुषकोटि और उसके परिवार के सदस्यों से ड्यूटी करने देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के साथ घंटों बहस करने के बाद मेडिकल टीम को घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। परिवार को घर में ही बच्चे को जन्म देने के खतरे के बारे में भी चेताया गया।

पुलिस ने बताया कि धनुषकोटि और परिवार के अन्य सदस्य इस बात पर जोर दे रहे थे कि सिर्फ सिद्ध उपचार पद्धति के डॉक्टर को ही इलाज करने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बाद में सिद्ध डॉक्टर ने गर्भनाल को अलग किया।

पुलिस ने धनुषकोटि को गिरफ्तार किया है जबकि महिला की जान को खतरे में डालने के आरोप में धनुषकोटि की पत्नी और कन्नान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस बीच उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने थेनी में पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें