फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पुलिस कस्टडी में पिटाई के चलते खाया जहर, महिला को भगाने का था आरोप

Mon, 27 Feb 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद 
विज्ञापन
poison
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के खीरी थाने से आत्महत्या की वारदात सामने आई। थाने से छूटे एक युवक ने शनिवार रात जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में पिटाई की वजह से उसने आत्महत्या की। पुलिस कह रही है कि वह कुछ महीने पहले एक महिला को भगाकर ले गया था।
विज्ञापन


लौटने पर महिला के घरवालों ने हमला किया तो खबर पाकर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई थी। मुकदमा नहीं लिखाने पर उसे थाने से छोड़ गया था। उसकी खुदकुशी से पुलिस का लेना-देना नहीं है। सुजनी गांव का कन्हैया लाल कोल उर्फ लल्ला (30) पुत्र शिवलखन कोल दो बच्चों का पिता था। करीब छह माह पहले वह पड़ोस में रहने वाली एक महिला को भगा ले गया था, जिसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

घर लौटा तो महिला के परिजनों ने किया हमला

शुक्रवार शाम वह उसे लेकर लौटा तो महिला के परिवार के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसके पति ने कन्हैया को जान से मार डालने की धमकी दी। कन्हैया ने 100 नंबर पर खबर दी तो पुलिस पहुंची। उसे खीरी थाने ले जाया गया। शनिवार रात तकरीबन आठ बजे कन्हैया का भाई अर्जुन और मौसा मथुरा उसे थाने से लेकर निकले। 

कुछ दूर पहुंचने के बाद मथुरा मौसा उन दोनों को वहीं छोड़कर बाइक में पेट्रोल भराने गया। तभी कन्हैया की हालत बिगड़ी और वह गिर गया। मौसा और भाई उसे पहले निजी चिकित्सालय फिर कोरांव सीएचसी ले गए।

डॉक्टर ने जहर बताकर उसे एसआरएन अस्पताल रेफर किया, लेकिन एंबुलेंस में शहर लाते समय कन्हैया की सांस थम गई। पुलिस इस बात से इनकार कर रही है कि कन्हैया ने थाने में जहर खाया या पिटाई की वजह से थाने से छोड़ने पर आत्महत्या की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें