फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने खुलवाया ड्राइवर के नाम से अकाउंट, किया 20 करोड़ का लेनदेन

Fri, 14 Apr 2017 02:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
जोधपुर के हीरा व्यापारी द्वारा अपने ड्राइवर के नाम से बैंक अकाउंट खोलकर उससे 20 करोड़ रुपए के लेनदेन करने का मामला सामने आया है। इस बात का पता ड्राइवर को तब लगा जब आयकर विभाग ने उसके पास नोटिस भेजा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- महिला की SC से मांग, कहा मृत पिता के लॉकर से मिले नोटों को बदलने दें

ड्राइवर ने पुलिस स्टेशन में इस पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में तहकीकात शुरू कर दी है। 

सरदारपुरा के एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल आदित्य लोढ़ा नाम के हीरा व्यापारी ने अपने ड्राइवर नरपत राम के नाम से पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट खुलवाया। इसके बाद उसने नोटबंदी से पहले इस अकाउंट में 49 लाख रुपए जमा करवाए और करीब 20 करोड़ रुपयों का लेनदेन इस अकाउंट से किया। 
ये भी पढ़ें- नोटबंदी के बाद इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, 60 हजार लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी

एसएसओ ने आगे बताया कि प्राथमिक जांच से इस बात का पता चलता है कि अकाउंट खुलवाने के बाद सारा लेनदेन ऑनलाइन हुआ जिसकी वजह से इस बात की भनक भी ड्राइवर को नहीं लग पाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें