एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेमी से इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। विवाहिता ने सपने भी नहीं सोचा होगा कि उसे अपने प्रेमी से मिलने की ऐसी खौफनाक सजा मिलेगी। पुलिस के आने से पहले ही परिजनों ने मामले को रफा-दफा कर दिया। पढ़िए कहां हुई दर्दनाक वारदात ?...
घटना बिहार के अररिया जिले की है। नरपतगंज इलाके में एक शादीशुदा महिला ने रात अपने प्रेमी को मिलने बुलाया। लोगों ने दोनों को अंतरंग संबंध बनाते हुए पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने महिला को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। जबकि उसके प्रेमी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। जिससे उसकी आंखें और चेहरा झुलस गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें:- गर्लफ्रेंड ने अंतरंग संबंध बनाने से मना किया तो युवक ने किया कांड
मृतक महिला और उसके प्रेमी घनश्याम सिंह लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों को दोनों के संबंध पसंद नहीं थे। इसलिए दोनों की शादी अलग-अलग कर दी गई थी। लेकिन मौका मिलते ही दोनों मिलते जरुर थे। हाल ही में महिला अपने घर आई थी।