फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रोड्यूसर' पर अभिनेत्री ने लगाया नशा देकर कई बार रेप करने का आरोप

Mon, 06 Jun 2016 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अभिनेत्री से रेप का आरोपी - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
32 वर्षीय अभिनेत्री ने एक क‌थित प्रोड्यूसर पर कई बार रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने कहा कि है खुद को एक फिल्म प्रोड्सर बताकर आरोपी ने उसे नशे की लत लगाई और फिर उससे रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके रेप की सीडी भी बना ली है।
विज्ञापन


आरोपी शख्स अलताफ मर्चेंट के खिलाफ पुलिस में एफआईआर देते हुए पीड़िता अभिनेत्री ने कहा कि आरोपी ने उसे बॉलीवुड में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया।

श‌िकायत के अनुसार, 55 वर्षीय आरोपी ने शुरुआत में ड्रग देकर उसे नशे का आदी बना दिया था जो एक नशा मुक्ति केंद्र में काफी दिन रहने के बाद उसकी नशे की लत छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नशा दिया फिर कमरे में बंद कर किया रेप

demo pic
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 2013 में पहली बार आरोपी से मिली थी। उसके एक दोस्त अशरफ मर्चेंट के जरिए मिली थी। इसके बाद 2014 में वह मुंबई के बांद्रा स्थित आरोपी के घर गई थी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के घर में कई युवक युतियां नशा कर रह रहे थे। मुझे यह सब देखकर अच्छा नहीं लगा लेकिन मर्चेंट ने मुझे भी नशा करने के लिए कहा। अभिनेत्री ने नशा करने से मना किया तो आरोपी ने कहा कि बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए नशा करना जरूरी है।

लेकिन वह लगातार मना करती रही। तभी आरोपी ने हाथपकड़ कर उसे अपने कमरे में ले गया और जबरदस्ती उसके बाल पकड़कर सफेद पाउडर सूंघने के लिए मजबूर किया। ऐसा करने से उसकी नाक से खून निकलने लगा और वह अचेत हो गई।

इसके बाद आरोपी ने अपना कमरा बंद कर लिया और उसका रेप किया। पीड़िता ने बताया कि जब वह सुबह सोकर जगी तो पाया कि उसका सिर भारी है और उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। उसने बताया कि उसे यह भी रात में होश नहीं था कि उसके साथ मर्चेंट ने अकेले रेप किया था या किसी और ने भी।

इसके कुछ महीनों बाद आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करने लगा यहां कि उससे मारपीट भी करने लगा। एक दिन जब वह मर्चेंट के घर में नशा ढूंढ रही थी तभी देखा कि उसकी जैसी कई लड़कियों के यौन शोषण की 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें