फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में बेवफा हुई लड़की तो आशिक बना जल्लाद, घर जाकर दी ऐसी सजा

Wed, 10 Jan 2018 02:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार में बेवफाई के चलते जल्लाद आशिक ने लड़की को ऐसी सजा दी कि ये घटना पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी। मामला आंध्र प्रदेश के हैदराबाद का है जहां एक सेल्स गर्ल को उसके प्रेमी ने सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसने शादी से इनकार कर दिया था। जल्लाद ने अपने शादी के प्रस्ताव को टूटते देखा तो उसे और कुछ नहीं सूझा और उसने उसी का कत्ल कर डाला जिसके साथ वो जीने-मरने की कसमे खाने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आनंद ने अपनी प्रेमिका बी. जानकी पर शादी का दबाव डालते हुए उसे कई दिनों तक प्रताड़ित किया और जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने श्रीकाकुलम जिले के मूसापेट सोसाइटी में उसके घर जाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर डाली। लड़की एक पीजी में अपनी बाकी रूम मेट्स के साथ रहा करती थी। इससे पहले आनंद जानकी से मिलने उसके घर एक दिन में ही कई-कई बार आया करता था। इसीलिए घटना वाले दिन आनंद का इरादा जानकी की बाकी रूममेट्स भी नहीं समझ पाईं।

जानकी की लाश सबसे पहले उसी की एक रूममेट ने देखी। इसके बाद हड़कंप मचते ही मामला पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें