फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से पिंड छुड़ाने के लिए दोस्त को दिया खतरनाक ऑफर

Tue, 06 Sep 2016 12:36 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
हत्यारा दीपक वाग्री - फोटो : mid-day
विज्ञापन
मुंबई में इंजीनियरिंग छात्रा की कुल्हाड़ी से की गई हत्या में नया मोड़ सामने आया है। खबरों के अनुसार ब्वॉयफ्रेंड सोहेल शेख के कहने पर ही आरोपी दीपक वाग्री ने इंजीनियरिंग छात्रा ऐश्वर्या अग्रवाल की हत्या की थी। इस सनसनखेज वारदात में ऐश्वर्या पर 17 बार कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कुल्हाड़ी छात्रा के पेट में लगी हुई थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रेमी सोहेल शेख, ने दीपक वाग्री जोकि 28 वर्षीय सब्जी विक्रेता है, से 80 हजार रुपये लेने थे। सोहेल अपनी गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या से पिंड छुड़ाना चाहता था इसलिए उसने दीपक को कहा कि वह उसके पैसे माफ कर देगा अगर वो उसका कत्ल कर दे।

ऐसे रची गई झूठी कहानी

कुल्हाड़ी
दरअसल, दीपक ने अपने कबूलनामे में कहा था कि ऐश्वर्या ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था और इसी पर उसने उसका रेप कर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार ऐश्वर्या विवा कॉलेज की सेकेंड इयर की छात्रा थी और वह काफी समय से सोहेल के साथ प्रेम संबंध में थी।

बताते चलें कि ऐश्वर्या गोकुल बस्ती की रहने वाली थी। 22 वर्षीय सोहेल का बोतलबंद पानी का काम है और वह बोलिंग में रहता है।
विज्ञापन

क्या हुआ था उस दिन?

क्राइम
बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या अपने ब्वॉयफ्रेंड सोहेल शेख से उसके दोस्त दीपक वाग्री के विरार के ओम शिव सीएचएस फ्लैट पर अक्सर मिलती थी। दीपक यहां अपनी बीवी और दो बच्चों के साथ रहता है। कत्ल से तीन दिन पहले से भी सोहेल और ऐश्वर्या लगातार फ्लैट पर मिल रहे थे।

इस बीच एक दिन ऐश्वर्या फ्लैट पर सोहेल के आने से पहले पहुंच गई, जहां पर पहले से दीपक मौजूद था। शारीरिक संबंध न बनाने से गुस्साए दीपक ने ऐश्वर्या का कत्ल कर दिया। हालांकि पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ रेप और हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें