फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी के वीपी सिद्धार्थ सिंघवी का शव बरामद, पेशेवर दुश्मनी में गई जान

Tue, 11 Sep 2018 04:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1
विज्ञापन

एचडीएफसी के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ सिंघवी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हाल में सिद्धार्थ का प्रमोशन हुआ था और पेशेवर दुश्मनी के कारण उनकी हत्या की गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी ड्राइवर सरफराज शेख (20) को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक महिला सहित चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि इन्हीं चारों ने सरफराज को हत्या के लिए सुपारी दी थी। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के डीसीपी क्राइम तुषार दोषी ने बताया कि सिंघवी 5 सितंबर से लापता थे। उनकी कार सरफराज के घर के नजदीक से बरामद की गई थी। सरफराज ने बुधवार को ही सिंघवी की हत्या कर दी थी। शव कल्याण में मलंग बाबा की दरगाह के नजदीक फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रविवार को शव बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने बताया कि उसे चार लोगों ने हत्या के लिए सुपारी दी थी, जिसमें एक महिला भी शामिल थी। दोषी ने बताया कि हाल में सिंघवी का प्रमोशन हुआ था। यही उनकी हत्या की वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन


दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल्स में रहने वाले सिंघवी बुधवार को कमला मिल्स कंपाउंड स्थित दफ्तर से लापता हो गए थे। पुलिस ने उनकी कार नवी मुंबई के नजदीक कोपर खरैन से बरामद की थी, जिसकी पिछली सीट पर खून के धब्बे मिले थे। लापता होने के थोड़ी देर बाद उनका फोन ऑन हुआ था, जो बाद में आरोपी सरफराज शेख से बरामद हुआ।   (इनपुटः एजेसी)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें