मध्यप्रदेश में भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर छात्रा ने चाकू से गोदकर अपने ब्वॉयफ्रेंड का कत्ल कर दिया। छात्रा योगेश्वरी अपने प्रेमी विभाष की चाल-चलन से परेशान थी।
फ्री पोस्ट जर्नल के अनुसार, भोपाल के साकेत नगर इलाके में घर में सो रहे ब्वॉयफ्रेंड के सीने में कई वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी छात्रा को लग रहा था कि उसका दोस्त उससे चीटिंग कर रहा है तो उसे सोते वक्त मौत के घाट उतारने का फैसाला किया, ताकि वह खुद को बचा नहीं पाए।
अपने प्लान के तहत योगेश्वरी ने एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से हत्या के लिए चाकू मंगाया था। गर्लफ्रेंड के हमले में मारा गया युवक विभाष प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था।