फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp वीडियो से बताया था पापा मैं किडनैप हो गया, अब मिली लाश

Fri, 22 Sep 2017 04:47 PM IST
amarujala.com- Presented By: अंशुल तलमले
विज्ञापन
शरत
विज्ञापन
दोस्तों को अपनी नई बाइक दिखाने के लिए घर से निकलने के दौरान किडनैप हुए 19 वर्षीय छात्र शरत की लाश मिली है। 14 सितंबर यानी पिछले 9 दिनों तक अगवा रहने के बाद शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के करीब एक झील में शरथ की लाश मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  6 किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


12 सितंबर को अगवा होने के बाद पहली बार शरत के पिता यानी वरिष्ठ इनकम टैक्स अधिकारी को Whatsapp पर वीडियो कॉल आता है, जिसपर शरत खुद के अगवा होने और किडनैपर्स द्वारा 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की बातें बताता है। इसके कुछ ही दिनों बाद शरत की लाश मिली। पुलिस की माने तो किडनैपर्स में से कुछ लोग शरत के पिता के परिचित है।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ आयकर अधिकारी निरंजन कुमार का 19 वर्षीय बेटा शरत 12 सितंबर को अपनी नई गाड़ी लेकर दोस्तों को दिखाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शरत का शव बेंगलुरु स्थित रमोहल्ली झील से बरामद हुआ। इसके कुछ दूरी पर ही उसकी गाड़ी खड़ी मिली। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से शरत की हत्या कर दी थी और शव को झील में फेंककर भाग गए थे।
 
बहन को भी कर लेंगे किडनैप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किडनैपर्स ने कुछ दिन पहले फैमिली को शरत का दूसरा वीडियो मैसेज भी भेजा था। इसमें शरत ने बताया कि ये लोग मेरी अक्का (बड़ी बहन) को भी फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने उसकी हर दिन की सभी एक्टिविटी नोट कर रखी हैं और पूरी जानकारी सही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें