फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग के आरोप में 21 छात्र निलंबित, करवाते थे टॉयलेट साफ

Wed, 21 Dec 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ragging
विज्ञापन
केरल में रैगिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मेडिकल कॉलेज के 21 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। ये सभी केरल के मल्लीपुरम में मेडिकल कॉलेज का छात्र हैं। सभी के खिलाफ करीब 40 जूनियर्स ने कथित तौर शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि सीनियर्स उनके कपड़े उतरवाकर जबरन उनसे टॉयलेट साफ करवाते थे। ऐसा न करने पर उन्हें धमकाया भी जाता था। मामले के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई और इसमें पुलिस का साथ तीन प्रोफेसर ने भी दिया।
  Kerala: 21 students of Govt. Medical College in Malappuram suspended over ragging allegations,internal enquiry is going on . — ANI (@ANI_news) December 21, 2016
विज्ञापन

सीनियर्स ने छात्रों को पिलाई जहरीली शराब

रैगिंग का शिकार हुआ पीड़ित और उसकी मां - फोटो : NDTV
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब रैगिंग जैसे घिनौने अपराध की मार केरल में छात्र झेल रहे हो। इससे पहले भी केरल के ही एक गर्वनमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग की वजह से 7 छात्रों ने सरेंडर किया। इस सरकारी कॉलेज में छात्रों को रैगिंग के नाम करीब 6 घंटे तक प्रताड़ित किया गया। दरअसल, सीनियर छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित छात्रों से 6 घंटे तक पुशअप जैसे शारीरिक कसरत करवाए। इतना ही नहीं उन्हें जबरन जहरीली शराब भी पिलाई।

इस पूरे आरोप में दो दलित छात्र भी थे, जिनमें से एक पीड़ित की किडनी खराब हो गई। हालात ये हो गए कि इस बर्बरता की वजह से पीड़ित छात्र की जान जोखिम में पड़ गई। किडनी पर गंभीर चोटें के कारण पीड़ित छात्र को कई दिनों तक त्रिसुर के एक हॉस्पिटल में डायलिसिस पर रहना पड़ा। छात्र की अबतक तीन बार डायलिसिस हो चुकी है।
विज्ञापन

6 घंटे के दौरान छात्रों से करवाए कुछ ऐसा

Ragging
एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार इस आरोप में 8 सीनियर छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी आरोपी छात्रों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक 2 दिसंबर की रात आरोपी छात्रों ने पीड़ितों को निर्वस्त्र कर उनकी रैगिंग की। रैगिंग के वक्त कुछ निर्वस्त्र छात्र जमीन पर गिर गए। क्रूर सीनियर का इससे मन नहीं भरा उन्होंने ठंड में पीड़ितों को जमीन पर लेटे रहने दिया और तैराकी अभ्यास करने को कहा गया। और तो और कई छात्रों को एक बॉक्स में बंद कर गाना गाने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें