फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: पुलवामा में 3 साथियों के साथ घिरा आतंकी जाकिर मूसा, सुरक्षाबलों पर पथराव

Fri, 11 Aug 2017 10:01 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
भारतीय सैनिक
विज्ञापन
आतंकी जाकिर मूसा के पैतृक गांव दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के नोरपोरा गांव में घेरेबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी। लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। काफी देर तक यहां टकराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


Pulwama, J&K: Army launches a cordon & search operation in Norpora village of Al-Qaeda's Zakir Musa in Tral; more details awaited pic.twitter.com/b8GRyH7Lb1 — ANI (@ANI) August 11, 2017 #Visuals Pulwama, J&K:Army launches a cordon&search operation in Norpora village of Al-Qaeda's Zakir Musa in Tral (Visuals deferred) pic.twitter.com/CRNfim9xjO — ANI (@ANI) August 11, 2017
विज्ञापन

शुरूआत में मूसा को घेर लिए जाने की भी चर्चा हुई। लेकिन कश्मीर के आईजी मुनीर खान का कहना है कि यह एक रूटीन घेरेबंदी थी। जाकिर मूसा के इलाके में मौजूद होने की पुष्टि नहीं है। कासो के दौरान घर-घर तलाशी अभियान भी चलाया गया।

उधर, 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर के महजूर नगर तथा एलडी अस्पताल परिसर में सर्च आपरेशन चलाया गया। यह बख्शी स्टेडियम के पास का इलाका है जहां मुख्य आयोजन होना है। सुरक्षा बलों के अस्पताल परिसर में पहुंचने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन



वहीं जम्मू और कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। कमलकोट में 6:25 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें