अलीगढ़ के खैर में दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार बेकाबू होकर सोफा नहर में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पढ़ें:- बेलगाम कार ने मां-बेटी को कुचला, मां की मौत
बताया जा रहा है कि एक रविवार शाम को एक स्विफ्ट कार गड्ढे को बचने के चक्कर में बेकाबू हो गई, कार सीधे नहर में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई।
Aligarh: 5 people died after the car they were in, fell into Sofa Canal under Khair police circle. Investigation begins.— ANI UP (@ANINewsUP) November 26, 2017
कार सवार सभी युवक एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। यहां से वो सभी घूमने के लिए निकल गए। इसी दौरान ये हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।