नाशिक में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वजह जानकर आपको हैरानी होगी, क्योंकि इसकी वजह था टीवी का रिमोट। शहर के अंबड़ क्षेत्र में टीवी देखने को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। दोनों अपना-अपना पसंदीदा चैनल देखना चाहते थे।
इससे आगबबूला हुए पांडुरंग मावतकर ने रात में सोती हुई पत्नी शोभा का सिर पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अंबड़ के दत्ता नगर इलाके में निर्माणाधीन इमारत के परिसर में रहते है। घटना के बाद से पांडुरंग फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मुहिम शुरु कर दी है।