फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सीसीटीवी का भी खौफ नहीं चोरों को, लूटपाट के लिए इस्तेमाल कर रहे चोरी की मोटरसाइकिल

Tue, 31 Jul 2018 03:54 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में वाहन चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब इस पर दिल्ली पुलिस ने अपने आंकड़े पेश किए हैं। जिनके मुताबिक शहर में हर एक घंटे में चार वाहन चोरी होते हैं। इन वाहनों में सबसे ज्यादा संख्या में मोटरसाइकिलों की चोरी होती है। जिनका इस्तेमाल लूटपाट के लिए किया जाता है।

विज्ञापन


वाहनों की चोरी में 60 फीसदी हैं मोटरसाइकिल

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 30 जून तक वाहन चोरी के कुल 21,298 मामले सामने आए हैं। इनमें से 12,689 मोटरसाइकिल शामिल हैं। यानि कि जितने भी वाहन चोरी हुए हैं उनमें 60 फीसदी मोटरसाइकिल हैं। वहीं इस साल 3,871 कार, 3,237 स्कूटर भी चोरी हुए है। चोरी हुए अन्य वाहन 7 फीसदी हैं।

सीसीटीवी का भी खौफ नहीं

पुलिस के अनुसार चोरों को अब सीसीटीवी का भी खौफ नहीं है। वह चोरी की  मोटरसाइकिल का इस्तेमाल लूटपाट और झपटमारी के लिए करते हैं। उन्हें सीसीटीवी से डर नहीं लगता क्योंकि अगर सीसीटीवी में वाहन का नंबर आ भी गया तो भी उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। क्योंकि वह नंबर तो किसी और के नाम पर रजिस्टर्ड होता है। उन्होंने बताया कि वाहन चुराने वाले लोग झपटमारों की मांग पर ही मोटरसाइकिल चुराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें