फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने के सदमे से महिला की मौत, जांच में पता चला इसने किया था ये काम

Thu, 17 Aug 2017 05:43 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
महिला के बाल कटे
विज्ञापन
देवरिया में चोटी कटने के बाद एक नवविवाहिता की मौत हो गई। इस घटना से इलाके के लोगों को चोटीकटवा का खौफ सता रहा है। पुलिस इसे अफवाह बताते हुए मौत को संदिग्ध मान रही है।  
विज्ञापन


खामपार थानाक्षेत्र के छितरौली गांव निवासी कमलेश कुशवाहा और पत्नी गुंजन मंगलवार की रात सोए थे। रात करीब एक बजे अचानक गुंजन की चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई। घरवाले एक निजी डॉक्टर से इलाज रात को कराए तो थोड़ी राहत मिली। सुबह अचानक गुंजन फिर अचेत हो गई। 

घरवाले उसे भाटपाररानी पीएचसी पर बुधवार की सुबह ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने चोटी कटने से महिला की मौत का दावा किया है। इसकी खबर मिलते ही गांव सहित इलाके के लोगों में चोटीकटवा का दहशत फैल गया।
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस से भी लोगों ने चोटी कटने से मौत होने की बात कही। गुंजन की शादी मार्च में हुई थी। खामपार एसओ ने बताया कि चोटी कटने से मौत होने की बात घरवाले बोल रहे हैं, जो अफवाह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें