फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर आया शातिर चोर, टेस्ट ड्राइव के बहाने उड़ा ले गया सेकेंड हैंड बाइक

Tue, 01 Aug 2017 11:48 AM IST
amarujala.com, Presented By: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
मुंबई में शातिर चोर ग्राहक बनकर दुकानदारों को चूना लगा रहे हैं। पुराने दोपहिया वाहन खरीदने के बहाने एक शातिर चोर बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार वसीम शेख के मुताबिक उसने राजू को पहचान लिया। उसने दावा किया कि वह फिनिक्स मिल्स में केटीएम में काम करता है और टेस्ट ड्राइव लेने के बहाने बाइक लेकर फरार हो जाता है।
विज्ञापन


मुंबई में जाक मोटर्स नाम का बाइक स्टोर है, जहां पुराने दोपहिया वाहन मिलते हैं। आरोपी 20 जुलाई को यहां आया और सेकेंड हैंड बाइक यामहा आर 15 खरीदने के लिए बोला। पीड़ित दुकानदार वसीम ने बताया कि नियम के अनुसार उसने अपने मैकेनिक जावेद शेख को बाइक पर पीछे बैठाया और टेस्ट ड्राइव के लिए भेज दिया था। आरोपी मैकेनिक को गाड़ी से गिराकर बाइक समेत फरार हो गया।

पीड़ित मैकेनिक जावेद ने बताया कि काफी दूर जाने के बाद उसने आरोपी से यू-टर्न लेकर दुकान पर वापस जाने के लिए बोला तो उसने एक नहीं सुनी। साथ ही बाइक को और तेज दौड़ाने लगा। जब वो मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर के पास पहुंचे तो उसने मुझे बाइक से नीचे धकेल दिया और बाइक लेकर भाग गया। इस दौरान जावेद ने शोर मचाया। लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर जा चुका था। जावेद ने इस मामले की जानकारी तुरंत अपने मालिक को दी।
विज्ञापन


दुकानदार वसीम के मुताबिक, वो ग्राहकों को नियम के तहत ही टेस्ट ड्राइव कराते हैं। जब ग्राहक संतुष्ट हो जाते है तभी उसे टेस्ट के लिए बाइक देते हैं। अगर वो दो लोग होते हैं तो उनमें से एक को दुकान पर ही रोक लेते हैं। अगर ग्राहक अकेला आता है तो उसके साथ एक मैकेनिक को भेजते हैं।
विज्ञापन


फिलहाल नागापाड़ा पुलिस इस मामले में चोरी का केस दर्ज कर लिया है और दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें