फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल का शिक्षक बना हैवान, नाबालिग छात्रा के साथ कर दिया ये कांड

Mon, 28 Aug 2017 10:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
सरकारी स्कूल का एक शिक्षक हैवान बन गया। उसने अपने स्कूल की छठीं कक्षा की छात्रा से गंदी बात की। आरोपी शिक्षक को इस हरकत का अंजाम भुगतना पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के जटहां बाजार का है। विशुनपुरा ब्लॉक के एक परिषदीय स्कूल के शिक्षक पर छठीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगा है। घटना बीते बृहस्पतिवार की बताई जा रही है। सोमवार को आरोपी शिक्षक के स्कूल पहुंचने पर छात्रा के अभिभावकों ने उन्हें पकड़ कर हंगामा किया। 

पीड़ित पक्ष की तरफ से आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाली पुलिस ने शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इस मामले को लेकर दिन भर कोतवाली में गांव के लोग व शिक्षक नेता जमे हुए थे। 
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो महिला व एक पुरुष शिक्षक की तैनाती है। बीते बृहस्पतिवार को हरितालिका तीज के चलते दोनों महिला अध्यापक अवकाश पर थीं। विद्यालय में मौजूद पुरुष शिक्षक ने छठीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

फाइल
छात्रा ने घर जाकर अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। घर के लोग शिक्षक को तलाशते हुए स्कूल पहुंचे, लेकिन वे नहीं मिला। सोमवार को जब आरोपी शिक्षक विद्यालय पहुंचा तो काफी संख्या में गांव के लोग भी पहुंचकर हंगामा करने लगे। लोगों का कहना था कि शिक्षक पहले भी इस तरह की कई घटनाओं में शामिल रहा है। 

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता, आरोपी शिक्षक व गांव के लोगों का बयान लिया। इसके बाद आरोपी शिक्षक को वहां से कोतवाली लाया गया। कई शिक्षक नेता भी कोतवाली पहुंचे और किसी तरह से मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश करने लगे, लेकिन गांव के लोग मानने को तैयार नहीं हुए।

इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी विशुनपुरा एसएन प्रजापति का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आरोप सही मिला तो कार्रवाई होगी। वहीं, कोतवाल पडरौना विजयराज सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें