ग्राम प्रधान अपने पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले की है। रविवार की सुबह बस्ती जिले के मुंडेरवा इलाके के रहने वाले एक प्रधान की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर पत्नी के संग जा रहे चनुवामहरैयी गांव के प्रधान 48 वर्षीय रामचरित्र चौहान को बाइक सवार बदमाशों ने महुली क्षेत्र के शनिचरा चौबे गांव के पास गोली मार दी।
पढ़ें:-नाले में पड़े बोरे से बह रहा था खून, खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। घटना की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। सूचना पर डीआईजी, एएसपी,सीओ और एसओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रधान के गांव के ही रहने वाले तीन लोगों पर हत्या और षड्यंत्र रचने की साजिश के आरोप में केस दर्ज किया है।
बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के चनुवामहरैयी गांव के प्रधान 48 वर्षीय रामचरित्र चौहान पुत्र मुनई रविवार की सुबह अपनी पत्नी किसमती के साथ बाइक से सरयू के बिडहर घाट स्नान करने जा रहे थे। वह महुली- शनिचरा मार्ग पर शनिचरा चौबे गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से प्रधान की दाहिनी कनपटी पर हेलमेट के ऊपर से गोली मार दी।
shot demo pic
गोली लगते ही बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर गए और बदमाश मौके से असलहा लहाते हुए भाग निकले। दूसरी बाइक से माता-पिता के साथ जा रहे प्रधान के बेटे रामबचन का कहना है कि चुनावी रंजिश की वजह से गांव के राजदेव चौधरी और धनपत हरिजन बाइक से आए और पिता रामचरित्र चौहान की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी।
इसके बाद उन्होंने उनके पिता की कनपटी पर गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक गोली हेल्मेट को छेदते हुए रामचरित्र के सिर में जा धंसी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पढ़ें:- पिता ने नशे में उठाया ऐसा कदम, घर में मच गया कोहराम
बाद में डीआईजी राकेशचंद्र साहू और एएसपी असित श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि इस प्रधान के गांव के रहने वाले राजदेव चौधरी पुत्र रामप्रताप चौधरी, धनपत पुत्र परशुराम और रामकेस चौहान पुत्र भोलानाथ के खिलाफ हत्या और हत्या के षड्यंत्र के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।