प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को निकाह का झांसा देकर बुलाया। उसके बाद प्रेमी ने पीड़िता को होटल में ले जाकर अपने दोस्त के साथ गैंगरेप किया। साथ वीडियो भी बना ली। जानें उसके बाद क्या हुआ...
घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की है। पति की मौत के बाद बिलसंडा इलाके की एक महिला को गांव के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद 15 अक्तूबर को निकाह का झांसा देकर उसको बरेली के एक होटल में बुलाकर नशा देकर बेहोश कर दिया।
पढ़ें:- युवती से दुष्कर्म मामले में सहेली को 7 साल की सजा, रचा था षड्यंत्र
आरोप है कि वीडियो क्लिप बनाने के साथ ही आरोपी व उसके साथी ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। 15 दिन बाद असम चौराहा पर एक होटल में बुलाकर निकाह का हवाला देते हुए नकदी और जेवरात हड़प लिए।
इसके बाद नवंबर में जयपुर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और अब निकाह से इंकार कर दिया। शिकायत करने पर होटल के कमरे में बनाई गई वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
Blackmail
बिलसंडा थाना इलाके की एक महिला ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसके पति की आठ माह पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद गांव के एक युवक ने निकाह करने की बात कहते हुए उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। 15 अक्तूबर को निकाह के लिए आरोपी ने फोन कर बरेली बुलाया।
आरोप है कि वहां एक होटल में ले जाकर उसको मिठाई खिलाई, जिसे खाते ही कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने होश आने पर अपने एक अज्ञात साथी संग मिलकर पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना ली।
पढ़ें:- युवती से दो साल तक दुष्कर्म, BSF जवान ने किया शादी से इनकार
निकाह के लिए एक दिन बाद आने की बात कहकर घर भेज दिया। 31 अक्तूबर को आरोपी और उसके रिश्तेदारों ने महिला को फोन कर निकाह की बात करने के लिए असम चौराहा स्थित होटल पर बुलाया। यहां महिला से 40 हजार रुपये और दो तोला सोने, आधा किलो चांदी के जेवरात ले लिए।
Blackmail
यहां भी बहाना बनाकर घर भेज दिया। नौ नवंबर को आरोपी ने फोन कर पीड़िता को जयपुर राजस्थान बुलाया। इस पर दो दिन बाद 11 नवंबर वह जयपुर पहुंची। आरोपी ने निकाह की तैयारी करने की बात कही और एक कमरे में ले जाकर फिर शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद उसके साथ वह बरेली तक आया और समझा बुझाकर घर भेज दिया। कई दिन बीतने के बाद भी शादी न करने पर पीड़िता ने दबाव बनाया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। गांव के युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।