इस जुर्म की दास्तां सुन आपका बाप-बेटी के रिश्ते से भरोसा उठ जाएगा। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी 9 साल की मासूम सौतेली बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। हद तो तब हो गई जब एक बार से मन नहीं भरने के बाद एक ही दिन में 10 बार उस बच्ची को वो असहनीय दर्द झेलना पड़ा। पेरू में घटी इस दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पेट में सूजन नजर आई। डॉक्टर ने जांच के बाद 5 माह का गर्भ ठहर जाने की बात कही।
मतलब अब काफी देर हो चुकी थी। अब गर्भपात कराने की इजाजत पेरू सरकार नहीं देती। अपने साथ घटी इस हैवानियत के बारे में बताते हुए मासूम कहती है कि उस दिन घर पर कोई नहीं था। मुझे अकेला देख मुझ कर वो झपट पड़ा और तब तक नहीं रूका जब तक थक नहीं गया। लोकल मीडिया के मुताबिक 30 वर्षीय आरोपी पिता घटना के खुलने के बाद से ही फरार है। परिजन ने पुलिस से उसे जल्द से जल्द पकड़कर कठोरतम सजा दिलाने का आश्वासन लिया है।