मुंबई में नाबालिग लड़कों को पब्लिक टॉयलेट में हैवानों ने अपना शिकार बनाया। घटना शिवाजी नगर के गोवांदी इलाके की है, जहां दो सिरफिरों ने 11 और 12 साल के दो लड़कों कa कथित तौर पर यौन शोषण किया। इस घिनौनी हरकत के आरोप में एक 22 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक एक पीड़ित ने अपने मां के सामने खुलासा किया कि जब वो फ्रैश होने के लिए पब्लिक टॉयलेट गया था, तो वहां उससे सनकी ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। ये सच सुनते ही बच्चे की मां सन्न रह गई। घबराई हुई मां पुलिस के पास पहुंची और पूरा मामला बताया।
दोस्तों के सामने बात करने से भी डर रहा था पीड़िता
पुलिस ने देरी न करते हुए दोनों सिरफिरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी के पकड़े जाने की खबर जब दूसरे आरोपी को लगी तो वो फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम को रवाना कर दिया गया है और जल्द ही इसे धर-दबोच लिया जाएगा।
अपने साथ हुई इस वारदात से पीड़ित काफी परेशान था। जब वो दोस्तों के बीच गया, तो बात करने से भी घबरा रहा था। जब दोस्तों ने पूछा तो पीड़ित जवाब देने से बचने लगा। दोस्त को कुछ समझ नहीं आया और वो पीड़ित बच्चे की मां के पास पहुंच गए।
सच जानते ही मां के पैरों से निकली जमीन
इसके बाद मां, बच्चे से पूछताछ करने लगी। मां का शक बढ़ने लगा, इसलिए उसने बच्चे से सच उगलवाना शुरू किया और जब बच्चे ने पूरी आपबीती सुनाई तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक जुर्म), 363 (अगवा), 506 (आपराधिक गतिविधि) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ पोस्को कानून के तहत आरोप भी तय किए गए हैं।