फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूटकेस में मिली 10 साल के बच्चे की लाश, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

Mon, 09 Jan 2017 02:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के पास ट्रॉली बैग में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये लाश करीब 10 साल के बच्चे की है जिसे सूटकेस के अंदर लाल साड़ी में बरामद किया गया। सूटकेस को एलटीटी के पार्सल ऑफिस से 50 मीटर दूर बरामद किया गया है।
विज्ञापन


इस मौत की गुत्थी से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें एक शख्स को इस सूटकेस को ले जाते हुए देखा गया है। सुनील गुप्ता नाम के शख्स से इस सूटकेस को सबसे पहले देखा था। हालांकि, सुनील ने बताया कि जब वह वहां से गुजर रहा था उसने एक सूटकेस पड़ा हुआ देखा, लेकिन जब पास जाकर देखा तो उसने सूटकेस में लाश देखी। सुनील ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।
विज्ञापन

बच्चे के गले पर मिले गहरे निशान

पुलिस ने इस अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर ली है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में किसी स्थानीय निवासी का ही हाथ है। सूत्रों के मुताबिक बच्चे के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे यह साफ हो गया कि उसका बेरहमी से गला घोंटा गया है। 

इस मासूम ने नीले रंग की शर्ट और गहरे नील रंग की ट्राउजर डाली हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि कातिल को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें