फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए तय किए उम्मीदवारों के नाम, सीईसी बैठक में हुआ निर्णय

Sat, 13 Oct 2018 03:45 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बन गई है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अंतिम मंजूरी के बाद इसे एक-दो दिन के अंदर जारी किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों के संबंध में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार की शाम को बैठक हुई जिसमें उम्मीदवारों की सूची कांग्रेस नेतृत्व को सौंप दी गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सीईसी का पुनर्गठन नहीं किया है, हालांकि उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में नए सदस्यों को नियुक्त किया है। यह पार्टी की सर्वोच्च निर्णायक इकाई है। सीईसी में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, मोहसिना किदवई, ऑस्कर फर्नांडीस, मुकुल वासनिक, गिरिजा व्यास और वीरप्पा मोइली शामिल हैं। 

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें नक्सल प्रभावित 18 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। शेष 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को दूसरे चरण में वोट पड़ेंगे। वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें