फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, महात्मा गांधी की जयंती पर होगा विशेष सत्र आयोजित

Sat, 20 Jul 2019 06:09 PM IST
सोनू शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विघानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राज्य में दो अक्टूबर को विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने आज मानसून सत्र समाप्त होने की घोषणा की।
विज्ञापन


महंत ने कहा कि पंचम विधानसभा के द्वितीय सत्र का आज अंतिम कार्यदिवस है। यह सत्र 12 जुलाई से 19 जुलाई के मध्य तय था। उन्होंने कहा, 'इस सत्र के समापन अवसर पर मैं सर्वप्रथम सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष और सभी सदस्यों के प्रति इस सत्र के सुव्यवस्थित संचालन में सहभागिता और सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।’

अध्यक्ष ने कहा कि 'मुझे आपको यह अवगत कराते हुए हर्ष हो रहा है कि वर्ष 2019 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती का 150वां वर्ष है। उनका पावन स्मरण करने और उन्हें श्रध्दांजलि देने के उद्देश्य से दो अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने पर सहमति हुई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें