फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: भाजपा की महिला नेता ने टीकाकरण केंद्र में मनाया जन्मदिन, विवाद होने पर मांगी माफी

Sat, 05 Jun 2021 11:48 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, इंदौर

सार

इंदौर के टीकाकरण केंद्र में भाजपी की महिला नेत्री को अपना जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन
टीकाकरण केंद्र में जन्मदिन मनाती भाजपा नेता माधुरी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 से बचाव के लिए तय दिशा-निर्देशों का कथित उल्लंघन करते हुए शनिवार को यहां भाजपा की एक महिला नेता ने समर्थकों के साथ टीकाकरण केंद्र में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला नेता ने इस कृत्य पर यह कहते हुए माफी मांग ली कि उन्होंने 'अपने समर्थकों की खुशी के लिए' केक काटा।चश्मदीदों ने बताया कि शहर के वॉर्ड क्रमांक 58 के टीकाकरण केंद्र में भाजपा नेता माधुरी जायसवाल केक काटकर अपना जन्मदिन मनाती दिखीं, जबकि उनके समर्थक इस मौके पर उनके पास खड़े होकर ताली बजाते और फोटो खिंचवाते नजर आए। जायसवाल इस वॉर्ड की भाजपा इकाई की अध्यक्ष हैं।

घटना का वीडियो वायरल होने पर मचे बवाल के बाद जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, 'जब मैं व्यवस्थाओं का जायजा लेने टीकाकरण केंद्र पहुंची, तो कुछ युवा कार्यकर्ता अचानक केक लेकर आ गए और कहने लगे कि वे मेरा जन्मदिन मनाना चाहते हैं। उन्हें मैं कैसे मना करती?'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'केक काटने का हालांकि मेरा मन नहीं था क्योंकि मेरे परिवार के एक सदस्य की आज ही अंत्येष्टि हुई है, लेकिन मैंने कार्यकर्ताओं की खुशी के लिए केक काटा। इसमें अगर कोई गलती हुई है, तो मैं सबसे क्षमा याचना करती हूं।'

इस बीच, जिला टीकाकरण अधिकारी प्रवीण जड़िया ने बताया, 'वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टीकाकरण केंद्र में जन्मदिन का जश्न मनाने वाले लोगों ने आपस में शारीरिक दूरी नहीं बना रखी थी। इनमें से कुछ लोगों के मुंह पर मास्क भी नहीं था। हमने प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी है ताकि इनके खिलाफ उचित कदम उठाए जा सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें