गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची सोमवार को जारी कर दी। इसमें सात उम्मीदवारों के नाम हैं।भाजपा की केंद्रीय निर्वाचन समिति ने रविवार को बैठक के दौरान पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी।
समिति ने घोषणा की है कि मायेम विधानसभा सीट से प्रवीण जांत्ये, पोरिएम से विश्वजीत के.राणे, वालपोई से सत्यविजय एस.नाईक, पोंदा से सुनील एन.देसाई, करटोरिम से आर्थर डिसिल्वा, वेलिम से विनय तारी तथा कानाकोना से विजय ए.पई उम्मीदवार होंगे।
भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची 12 जनवरी को जारी की थी, जिनमें 18 मौजूदा विधायकों के नाम थे। गोवा विधानसभा में 40 सीटें हैं। भाजपा 36 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बाकी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा वह जल्द कर सकती है।