फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: एसी कोच में भाजपा उपाध्यक्ष के बेटे का सामान चोरी

Mon, 23 Jul 2018 05:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में चोरी की घटना सामने आई है। भोपाल में हुई इस घटना का खुद भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा के बेटे शिकार हुए। तुषमुल ग्वालियर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। लेकिन रेल सुरक्षा में इस बड़ी चूक से लोगों के कई कीमती सामान चोरी हो गए। 

विज्ञापन


मामला भोपाल जीआरपी थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी है। चोर गिरोह का पता लगाने के लिए सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

बता दें कि ट्रेनों में चोरी की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार ट्रेनों से ही कीमती सामान गायब होते रहे हैं। ट्रेनों में चोरों के बड़े गिरोह के सक्रिय होने की पहले से ही चर्चा है लेकिन सुरक्षा कारणों में चूक से चोर ऐसी घटना को तेजी से अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


अब जब खुद भाजपा नेता के बेटे इसका शिकार हुए हैं तो जीआरपी में हड़कंप मच गया है। देखना है कि अब इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या फिर आने वाले समय में सुरक्षा इसी तरह चमका खाती रहेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें