फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलांग: अज्ञात बदमाशों ने काली मूर्ति को तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस 

Mon, 03 Jan 2022 10:49 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, शिलांग

सार

रिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपराधिक कृत्य में शामिल दोषियों को खोजने के लिए गहन जांच की जा रही है। भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने घटना की निंदा की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अज्ञात बदमाशों ने सोमवार को शिलांग शहर के थेम्मावबा इलाके में एक काली मूर्ति को तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि शहर के थेम्मावबा इलाके में लोकनाथ मंदिर के अंदर काली मूर्ति आज तड़के क्षतिग्रस्त पाई गई और मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि हमें मामले की सूचना दी गई थी। हमने तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपराधिक कृत्य में शामिल दोषियों को खोजने के लिए गहन जांच की जा रही है। भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने घटना की निंदा की है।

सिन्हा ने ट्वीट किया, यह दुर्भाग्यपूर्ण और समावेशी संस्कृति के लिए अशोभनीय है। शिलांग में काली की मूर्ति का अपमान। इसके पीछे अपराधियों और इसकी साजिश रचने वालों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें