फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC से जमानत पर रोक लगने के बाद घर से फरार हुआ रॉकी यादव

Fri, 28 Oct 2016 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rocky yadav
विज्ञापन
बिहार के गया में मई में एक छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी रॉकी यादव घर से फरार हो गया है। रोड रेज के दौरान हत्या के मामले में शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी है।  इसी महीने पटना हाई कोर्ट ने रॉकी को जमानत दी थी। इसके खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन


रॉकी यादव का असली नाम राकेश रंजन यादव है। रॉकी मई में बिहार की राजधानी पटना से करीब 110 किलोमीटर दूर गया में एसयूवी चला रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसने 19 साल के आदित्य सचदेवा की गाड़ी को ओवर टेक किया जो अपने दोस्तों के साथ स्विफ्ट कार से यात्रा कर रहा था। रॉकी इस साल जून से जेल में बंद था।

रोड रेज के दौरान हत्या के सनसनीखेज मामले में रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव और मां मनोरमा जमानत पर बाहर हैं।  इस मामले के मीडिया में तूल पकड़ने के बाद से बिहार सरकार ने सख्ती दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें