फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम की चुनावी जंग में ताल ठोकेगी जनता दल (यू)

Tue, 16 Oct 2018 12:38 PM IST
चुनाव डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
नीतीश कुमार
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं चुनावी जंग दिलचस्प होती जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यूनाइटेड) भी मिजोरम में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। पार्टी की चुनावी रणनीति तय करने के लिए राज्य के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा ने इस बात की जानकारी दी। वह यहां पार्टी की स्थानीय शाखा के नेताओं के अलावा कुछ आदिवासी नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की भी तलाश की जाएगी। यह पहला मौका है जब मिजोरम विधानसभा चुनावों में जद (यू) ने हिस्सा लेने का ऐलान किया है। इससे पहले इस साल फरवरी में नगालैंड विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 13 उम्मीदवार उतारे थे। उसका एक उम्मीदवार विजयी रहा था। 

उसने एक निर्दलीय उम्मीदवार के साथ राज्य में एनडीपीपी-भाजपा सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। पार्टी यहां अकेले चुनाव लडे़गी या किसी दल के साथ चुनावी तालमेल करेगी, इस सवाल पर वर्मा ने कहा कि इसका फैसला बाद में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ललथनहवला की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को आम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम बताया। वर्मा ने बताया कि पार्टी यहां कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर चुनाव लडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 40 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होना है और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें