फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी निगरानी दल ने इंदौर में पकड़ी 34 लाख की बेहिसाब रकम, अवैध हथियार गिरोह का भी खुलासा

Thu, 25 Oct 2018 06:02 PM IST
भाषा,इंदौर
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस के विशेष अभियान में अवैध आग्नेय अस्त्रों के गिरोह के 12 लोगों को यहां गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, चुनावी निगरानी दल ने इंदौर में 34 लाख रुपये की बेहिसाब रकम पकड़ी है। 
विज्ञापन


पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों में अवैध हथियारों के दो निर्माता और 10 खरीदार शामिल हैं। इनके कब्जे से सात कारतूसों के साथ 19 आग्नेय अस्त्र बरामद किए गए जिनमें देशी कट्टे, पिस्तौल और रिवॉल्वर शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि अवैध हथियार निर्माताओं-अमरजीत सिंह भाटिया उर्फ पुजारी और वीरेन्द्र सिंह को तब पकड़ा गया जब वे कुछ खरीदारों को आग्नेय अस्त्रों की आपूर्ति के लिए इंदौर पहुंचे थे। दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियारों के 10 खरीदारों को शहर के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया।
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि अमरजीत और वीरेन्द्र धार और बड़वानी जिलों के रहने वाले हैं। आरोप है कि वे अपने घरों के छोटे कारखानों में आग्नेय अस्त्र बना रहे थे। गिरोह द्वारा इन हथियारों को मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी बेचा जा रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

चुनावी निगरानी दल ने इंदौर में पकड़ी 34 लाख की बेहिसाब रकम

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गठित स्थैतिक निगरानी दल (एस एस टी) ने गुरुवार को यहां करीब 34 लाख रुपये की बेहिसाब रकम जब्त की। जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह नकदी हवाला की है। अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एस डी एम) ने बताया कि एस एस टी ने शहर के आर एन टी मार्ग स्थित सिल्वर मॉल में 14 लोगों से लगभग 34 लाख रुपये की बेहिसाब रकम जब्त की। इस बड़े वाणिज्यिक परिसर में मुख्यत: कम्प्यूटरों और इसके उपकरणों की दुकानें हैं।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों से यह रकम जब्त की गई, वे एस एस टी को इसका हिसाब नहीं दे सके। मामले में हवाला के संदेह में विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग को भी मामले की सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें