फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदानंद गौड़ा ने साधा केसीआर पर निशाना, कहा- समय से पहले चुनाव खजाने पर भारी पड़ेगा

Mon, 15 Oct 2018 02:52 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
D. V. Sadananda Gowda
विज्ञापन
तेलंगाना विधानसभा चुनावों में दो महीने से भी कम का वक़्त बाकी रह गया है। राज्य में सत्ता की यह जंग रोज नए मोड़ ले रही है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं जुबानी हमले भी तेज होते जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में समय से पहले चुनाव कराना सरकारी खजाने को महंगा पड़ेगा और इससे राज्य का विकास बाधित होगा।
विज्ञापन


कलवाकुर्ती विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री ने समय से पूर्व चुनाव कराने की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मूल विधानसभा चुनाव अप्रैल- मई 2019 में आमचुनाव के साथ होने थे मगर विधानसभा आठ महीने पूर्व ही भंग कर दी गई और चुनाव कराने की नौबत आ गई। 

केंद्रीय मंत्री गौड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मंशा चुनाव एक साथ कराने की है ताकि चुनाव खर्च कम किया जा सके और आचार संहिता की वजह से विकास कार्य भी प्रभावित न हो। मगर तेलंगाना में स्थिति इसके उलट है। 
विज्ञापन


मंत्री सदानंद गौड़ा ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पर विकास कार्यों में दिलचस्पी न लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री न तो सचिवालय जा रहे हैं और न ही अपने मंत्रियों से मिल रहे हैं, वह बस हैदराबाद के सांसद असद्दुदीन ओवैसी और उनके विधायक भाई अकबरुद्दीन ओवैसी से मिल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। बता दें कि तेलंगाना में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें