फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, शोपियां में पत्थरबाजों पर सेना को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

Mon, 23 Apr 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को युवाओं ने सेना की गाड़ियों पर भारी पथराव किया। बचाव में सेना को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। साथ ही पुलवामा में सेना की एक टीम पर भी युवाओं ने पत्थर बरसाए। इससे पूरे इलाके में दिनभर तनाव की स्थिति रही।

विज्ञापन


शोपियां जिले के पिंजोरा गांव से सेना की कुछ गाड़ियां गुजर रही थी कि अचानक स्थानीय युवा सड़कों पर उतर आए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसकी चपेट में एक गाड़ी आ गई। अपने आपको घिरता देख सेना के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग की।

पुलवामा जिले के मुरन गांव में भी स्थानीय लोगों ने सेना के जवानों पर पत्थरबाजी की। स्थानीय लोगों के अनुसार सेना के जवान पिछले कुछ दिनों से लगातार इलाके में आकर युवाओं से पूछताछ कर रहे थे। वे अपने आपको सर्वे टीम से जुड़ा बताते थे। सोमवार को भी जब एक टीम इलाके में पहुंची तो युवाओं ने उन्हें घेर लिया और उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें एक जवान को मामूली चोट भी लगी।
विज्ञापन


इसके बाद सेना ने लाउड स्पीकर पर युवाओं को पीछे हटने को कहा लेकिन वे पत्थरबाजी करते रहे। हालांकि, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेना का तो सर्वे से संबंधित कोई काम नहीं है। युवाओं को गलतफहमी हुई होगी जिसके चलते उन्होंने पत्थरबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें