स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से पिछले 24 घंटे में 411 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 12,364 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और इस प्रकार बिहार का रिकवरी रेट 70.97 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,116 नये पॉजिटिव मामले सामने आये हैं और वर्तमान में बिहार में कोविड-19 के 4,922 एक्टिव मरीज हैं। सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 9,129 सैंपल्स की जांच की गई है।
अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा एक जुलाई से लागू अनलॉक-2 के तहत जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 431 वाहन जब्त किए गए हैं और 10 लाख 03 हजार 150 रूपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। पिछले 24 घंटे में कोई कांड दर्ज नहीं किया गया है और किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।
इस प्रकार एक जुलाई से अब तक छह कांड दर्ज किए गए हैं और चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। कुल 7,892 वाहन जब्त किए गए हैं और 02 करोड़ 13 लाख 47 हजार 615 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि मास्क न पहनने पर भी कार्रवाई की गई है।
पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 3,069 व्यक्तियों से 01 लाख 53 हजार 450 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। इस प्रकार 5 जुलाई से अब तक मास्क नहीं पहनने वाले 28,610 व्यक्तियों से 14 लाख 30 हजार 500 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है। कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों और नए दिशा-निर्देशों का पालन करने में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं।