फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ावे से अजमेर दरगाह में आए 7.50 लाख, जेवरात और विदेशी मुद्रा

Mon, 27 Feb 2017 07:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
Ajmer Dargah
विज्ञापन
अजमेर दरगाह में बीस दिन के चढ़ावे में 7.50 लाख रुपये, जेवरात और विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई है। दानपात्रों को सोमवार को कड़ी निगरानी के बीच खोला गया। इसमें सोने चांदी के जेवरात, विदेशी मुद्रा और साढ़े सात लाख रुपये की राशि नजराने के रूप में प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


दरगाह कमेटी के सदर शेख अलीम ने बताया कि सोमवार को दरगाह में रखी सभी 15 दानपेटियों को बीस दिन बाद खोला गया और उसमें से निकले चढ़ावे की गिनती की गई। उन्होंने बताया कि सभी पेटियों में 7 लाख 50 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा, सोने चांदी के जेवरात और विदेशी मुद्रा चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है।

इस राशि से दरगाह के विकास और जायरीन के लिए समुचित व्यवस्थाओं के साथ विधवाओं को पेंशन देने सहित अन्य कार्य करवाए जाएंगे। अलीम ने कहा कि चढ़ावे की राशि की गणना दरगाह कमेटी के सदस्यों, पदाधिकारियों, बैंक अधिकारी और कैमरे के सामने की गई। जिससे कि पारदर्शिता बनी रहे और किसी पर भ्रष्टाचार के आरोप भी ना लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें