फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज ने कहा, आज भी जहां जाता हूं हीरो जैसा स्वागत होता है

Mon, 04 Feb 2019 03:07 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shivraj singh chouhan
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने खुद को हीरो बताया है। टाइगर जिंदा है वाले बयान के बाद अब उनका कहना है कि वह जहां जाते हैं, वहां उनका स्वागत हीरो जैसा होता है। उन्होंने ये बात आईटी और सोशल मीडिया टीम की बैठक में कही। शिवराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद जहां जा रहा हूं, हीरो जैसा स्वागत होता है। हर गांव में लोग उमड़ जाते हैं।

निराश होने की जरूरत नहीं

शिवराज ने कहा कि निराश होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि साल 2008 में पार्टी ने 38 फीसदी वोट के साथ 143 सीटें जीती थीं। अब 2018 में 41 फीसदी वोट के साथ 109 रह गईं। तो निराश न हों। इस दौरान यहां संगठन मंत्री सुहास भगत भी मौजूद थे।

किसानों को उलझाने का काम किया

शिवराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के कर्जमाफी के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि हरे, पीले और सफेद रंग के फॉर्मों में किसानों को उलझा दिया है। चुनाव से पहले खाते में थोड़े पैसे डाल देंगे और कहेंगे कि आचार संहिता लग गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार से यह कहना चाहता हूं कि 80 लाख किसानों का कर्ज माफ करो। इनके खाते में दो-दो लाख रुपये डालो। जिन्होंने 31 मार्च तक का अपना कर्ज भर दिया है, उनके खाते में भी दो-दो लाख डलवाओ। ये नीले-पीले फॉर्म भरवाने में वक्त मत बर्बाद करो। शिवराज ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार की किसानों के प्रति मंशा ठीक नहीं है। 

चुनाव मोदी वर्सेज ऑल का है

सुहास भगत ने सोशल मीडिया टीम से कहा कि ये चुनाव मोदी वर्सेज ऑल का है। इसमें कांग्रेस के झूठ और भ्रम का करारा जवाब देना होगा। पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी जोर शोर से कर रही है। चुनाव के लिए हर संसदीय सीट पर तीन तीन लोगों की टीम बनाई गई है।

चुनाव में सफलता के लिए प्रदेश से जुड़े मुद्दे भी केंद्र के ध्यान में लाकर प्रचारित किए जाएंगे। इसके अलावा चुनावी कंटेंट भी केंद्रीय भाजपा द्वारा ही जारी किया जाएगा, जिसे प्रदेश की टीम आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें