एसकेएमसीएच में छत का प्लास्टर गिरा
एसकेएमसीएच में रविवार को छत के प्लास्टर का एक हिस्सा गिर पड़ा। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। जिस समय घटना हुई, संयोगवश वहां से कोई गुजर नहीं रहा था। अस्पताल प्रबंधन ने सफाईकर्मी को बुलवाकर मलबा हटवाया।
नीतीश सरकार का पहला एक्शन
मालूम हो कि मुजफ्फरपुर में एईएस से मरने वाले बच्चों की संख्या 129 हो गई है। इनमें से 109 मौत एसकेएमसीएच (श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) अस्पताल में और 20 मौत केजरीवाल अस्पताल में हुई हैं। नीतीश सरकार ने पहली बार बड़ी कार्रवाई करते हुए एसकेएमसीएच के सीनियर रेजिडेंट डॉ भीमसेन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप है। पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के बाल चिकित्सक को स्वास्थ्य विभाग ने 19 जून को एसकेएमसीएच भेजा था।