फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार प्रजाति वाले 40 देशों के मेढ़कों की प्रदर्शनी शुरू

Tue, 16 Jan 2018 06:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Meet the frog that can sit on a thumbnail, discovered in India - फोटो : www.npr.org
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन के प्राथमिक सूचक माने जाने वाले मेढ़कों के विविधताओं वाली प्रदर्शनी वर्ल्ड वाइल्ड फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) इंडिया की ओर से आयोजित की गई है। अप्रैल तक आम लोग इस प्रदर्शनी में जाकर जैव विविधता और संरक्षण को प्रदर्शनी के जरिये समझ सकते हैं। इस प्रदर्शनी को फ्रॉग फेस्ट नाम दिया गया है। 
विज्ञापन


डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया का कहना है कि दुनिया में इस तरह की पहली प्रदर्शनी है। मेढ़क सबसे ज्यादा उपेक्षित हैं। जैव विविधता कायम रखने के लिए इनकी बेहद जरूरत है। इस जागरूकता के जरिये इनकी तरफ ध्यान खींचा जाएगा वहीं इनके संरक्षण की पहल भी होगी। कुल 40 देशों में विभिन्न तरह के करीब 7 हजार प्रजाति वाले मेढ़कों की कलात्मक प्रदर्शनी लगाई गई है। नई दिल्ली स्थित डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया कार्यालय में ही इसकी प्रदर्शनी लगाई गई है। 

पढ़ें- रंग नहीं जनाब, अपना आकार ही बदल लेता है ये मेंढक
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरणविद सीमा भट्ट कहती हैं कि किसी भी तरह के अप्रत्याशित बदलाव की सूचना सबसे पहले मेढ़कों को ही मिलती है। हालांकि तापमान और नमी दोनों में अप्रत्याशित बदलाव के चलते यह गायब हो रहे हैं। इससे जैव विविधता को बहुत बड़ा नुकसान होगा। प्रदर्शनी के जरिये लोगों के बीच हम जागरूकता फैला पाएंगे। मेढ़कों की टरटराहट से हम वर्षा का अंदाजा लगा लेते थे। लेकिन अब इनकी टरटराहट कम सुनाई देती है। प्रदर्शनी आदित्य आर्या और ममता पांड्या की ओर से सजाई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें