फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में IED विस्फोट; सीआरपीएफ के तीन जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया

Wed, 05 Mar 2025 12:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, चाईबासा (झारखंड)

सार

इससे पहले पश्चिमी सिंहभूम जिले में ही मंगलवार को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। पुलिस ने बताया था कि सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के हुसीपी के जंगलों में तलाशी ली और ये हथियार बरामद किए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के कम से कम तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए रांची ले जाया गया। कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चोथे ने बताया कि यह घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सारंडा जंगलों के बलिवा में उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 197 बटालियन के जवान तलाशी अभियान के लिए वहां गए थे। उन्होंने बताया, 'तलाशी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया और तीन जवान घायल हो गए। उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया।'

विज्ञापन


इससे पहले पश्चिमी सिंहभूम जिले में ही मंगलवार को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। पुलिस ने बताया था कि सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के हुसीपी के जंगलों में तलाशी ली और ये हथियार बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया और बम निरोधक दस्ते ने 10-10 किलोग्राम के दो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) नष्ट कर दिए। उन्होंने बताया था कि बरामद किए गए हथियारों में एक देसी पिस्तौल, दो कार्बाइन, एक ‘बोल्ट एक्शन राइफल’, 13 .303 बोर कारतूस, 7.62 मिमी के आठ गोला-बारूद, 58 डेटोनेटर सहित कई सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें