फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 16 नाबालिग लड़कियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया; झारखण्ड, छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का मामला

Thu, 19 Oct 2023 11:02 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार

सार

मामले की जानकारी देते हुए लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा, हमारी एसआईटी ने 16 लड़कियों सहित 17 नाबालिगों को बचाया। जिनकी बिचौलियों द्वारा तस्करी की गई थी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानव तस्करी का मामला सामने आया है। झारखण्ड और छत्तीसगढ़ से तस्करी कर ले जाए गए 17 नाबालिगों में से 16 लड़कियों को बचाया गया। पुलिस ने गुरुवार को मामले की जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तस्करी में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दिल्ली, चंडीगढ़, नोएडा, पानीपत और गाजियाबाद में छापेमारी की और बच्चों को बचाया, जो झारखंड के लातेहार जिले और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से हैं।
विज्ञापन


16 लड़कियों समेत 17 नाबालिगों को बचाया गया
मामले की जानकारी देते हुए लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा, हमारी एसआईटी ने 16 लड़कियों सहित 17 नाबालिगों को बचाया। जिनकी बिचौलियों द्वारा तस्करी की गई थी और एजेंसियों द्वारा उनका शोषण किया गया था। हमने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक जोड़े के अलावा एक एजेंसी चलाने वाला भी शामिल है। हमारी टीम अभी भी दिल्ली में है, हम कोशिश कर रहे हैं कि और अधिक बच्चों को बचाया जा सके।

झारखण्ड हाईकोर्ट ने जांच टीम के प्रयासों की सराहना की
झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को नाबालिगों को बचाने के लिए लातेहार पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के प्रयासों की सराहना की थी। पुलिस ने अदालत को बताया कि मानव तस्करी के 15 अन्य पीड़ितों को भी बचाया गया है। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की खंडपीठ एक ऐसे व्यक्ति की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिस पर मानव तस्करी का आरोप लगाया गया है। लातेहार जिला न्यायालय से याचिका खारिज होने के बाद आरोपी ने जमानत की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। बता दें झारखंड से तस्करी करके लाई गई ग्यारह लड़कियों को मई में बेंगलुरु में बचाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें