आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में एक बार फिर से आकाश से बरसी आपदा ने लोगों को मौत की नींद सुला दिया। प्रदेश के पांच जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार राज्य सरकार ने राहत के तौर पर मृतकों के परिवारों के लिए चार-चार लाख रुपये की घोषणा की है।