उन्होंने देश में कुल कोविड-19 इकाइयों के संबंध में भी आंकड़े पेश किए। इसके अनुसार कुल 15,359 ऐसी इकाइयां हैं जबकि 15 लाख से अधिक पृथकवास बेड, 2.70 लाख ऑक्सीजन की सुविधा वाले बेड, 80,727 आईसीयू बेड और 40,575 वेंटिलेटर मौजूद हैं।
पॉल ने एक विस्तृत प्रस्तुति के जरिए जीओएम को टीकाकरण के तीन महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने महामारी पर काबू के लिए एक अहम कारक के रूप में आबादी के बीच स्वास्थ्य संबंधी आचरण के महत्व पर गौर किया।