फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विरोध चुने जाएंगे उद्धव ठाकरे, भाजपा ने बदला प्रत्याशी

Tue, 12 May 2020 08:22 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विधान परिषद सदस्य निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को भाजपा ने अपने दो प्रत्याशियों का नाम वापस ले लिया। वहीं, पूर्व में घोषित चार अधिकृत उम्मीदवारों में से एक डॉ. अजीत गोपछड़े की जगह पर लातूर भाजपा के नेता रमेश कराड को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया।

विज्ञापन

राज्य में विधान परिषद की 9 सीटों के लिए 21 मई को मतदान होना था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत भाजपा के डॉ. गोपछड़े, संदीप लेले, एनसीपी के किरण पावस्कर, शिवाजीराव गर्जे ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

गुरुवार को नामांकन पत्र वापसी का अंतिम दिन था, लेकिन इससे पहले ही सत्ताधारी दल शिवसेना के उद्धव ठाकरे सहित कांग्रेस और एनसीपी के पांच तथा भाजपा के 4 उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।

पंकजा मुंडे के समर्थनक हैं रमेश कराड

भाजपा उम्मीदवार रमेश कराड को दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का कट्टर समर्थक माना जाता है। पार्टी ने मुंडे की बेटी पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को उम्मीदवार बनाने के बजाए उनके समर्थक को विधान परिषद का प्रत्याशी बनाकर अलग संकेत दिया है।

विज्ञापन


दो साल पहले कराड एनसीपी में शामिल हो गए थे। एनसीपी ने उन्हें बीड-उस्मानाबाद विधान परिषद सीट पर उम्मीदवार बनाया था, लेकिन 5 दिन में ही वह फिर भाजपा में आ गए थे। इससे एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की खासी किरकिरी हुई थी। इससे भाजपा के सुरेश धस आसानी ने चुनाव जीत गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें