फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे बोले, मैं सर्वोत्तम मुख्यमंत्री चयनित हुआ, इसलिए फडणवीस के पेट में हो रहा है दर्द

Sat, 25 Jul 2020 06:26 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • कहा, पेट दर्द भी हो सकता है कोरोना का लक्षण
  • बोले उद्धव, लॉकडाउन खोलने को तैयार, अगर लोग मरते हैं, तो कौन लेगा जिम्मेदारी
विज्ञापन
SanJay Raut and uddhav thackeray - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना के मुखपत्र में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का साक्षात्कार प्रकाशित हुआ है। ठाकरे ने भी पवार की तरह बना नाम लिए विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को देश के सर्वोत्तम मुख्यमंत्री के रूप में चयनित किया गया हैं। इसलिए फडणवीस के पेट में दर्द हो रहा है। पेट दर्द से भी कोरोना हो सकता है।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री ठाकरे से पूछा कि विपक्ष के नेता फडणवीस खूब घूम रहे हैं। हाल ही में वे दिल्ली में थे। क्या वहां भी कोरोना की परिस्थिति को देखते होंगे। इसके जवाब में उद्धव ने कहा कि उन्होंने विधायक फंड पीएम केयर फंड यानि दिल्ली मे दिया है। इसलिए वे दिल्ली जाकर सभी बातें कर रहे हैं।

उद्धव ने कहा कि मुख्यमंत्री बाहर कम निकलते हैं इस आरोप मे दम नहीं है। अब तकनीक इतनी प्रगति कर चुकी है, अगर इसका उपयोग नहीं कर सकते तो आप दुर्भाग्यशाली हो। फिलहाल, तकनीक के माध्यम से हम कितने सारे काम कर रहे हैं।

लॉकडाउन हटाने को तैयार, लेकिन कौन लेगा मौत की जिम्मेदारी

उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रदेश में खासकर मुंबई में कोरोना संक्रमण की स्थिति सुधर रही है, लेकिन उसके बारे में अभी कुछ नहीं बोलूंगा। जो लोग लॉकडाउन हटाने की बात कर रहे हैं ऐसे लोगों को बताना चाहता हूं कि लॉकडाउन खोलने को तैयार हूं। अगर लोग मरते हैं, तो क्या वे जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं।

मैं ट्रंप नहीं, लोगों को तड़पते नहीं देख सकता

उन्होंने कहा कि मैं ट्रंप नहीं हूं. अपनी आंखों के सामने लोगों को मरते नहीं देख सकता। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भी लॉकडाउन हटाने जैसे शब्द का उपयोग नहीं करता। हम धीरे-धीरे सब खोल रहे हैं। उद्धव ने कहा कि वैश्विक महामारी से पैदा हुई चुनौती पर विचार करते हुए स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें