फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी कैबिनेट के दो मंत्री मुंबई में प्रवासी उद्योगपतियों से करेंगे 'मन की बात'

Sat, 19 Dec 2020 06:32 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
apna purvanchal mahasangh - फोटो : apna purvanchal mahasangh
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो कैबिनेट मंत्री रविवार को मुंबई में प्रवासी उद्योगपतियों से मन की बात करेंगे। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह और अनिल राजभर मुंबई की संस्था 'अपना पूर्वांचल महासंघ' के वार्षिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे और प्रवासी उद्योगपतियों को पूर्वांचल में उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। दोनों मंत्री इस सम्मलेन में प्रवासी उद्योगपतियों के साथ पूर्वांचल के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


अपना पूर्वांचल महासंघ के अध्यक्ष अशोक दुबे ने बताया कि पूर्वांचल सम्मलेन आगामी 20 दिसंबर को मुंबई से सटे उपनगर मीरा-भाईंदर के प्रतिष्ठित आरएल इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित किया गया है। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक 4 सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक और समाजसेवी लल्लन तिवारी अतिथियों का स्वागत करेंगे।


महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा नेता अमरजीत मिश्र बतौर संस्था के संरक्षक के तौर पर इस सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। अशोक दुबे ने बताया कि पूर्वांचल में विकास और रोजगार के मुद्दे पर विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन


महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय शुक्ल ने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए सिर्फ निमंत्रण पत्र के आधार पर ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस कार्यक्रम के जरिए पूर्वांचल में लघु और मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए काफी संख्या में प्रवासी उद्योगपति आगे आएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें