फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में दो बच्चियों से बलात्कार, एक की मौत

Fri, 21 Sep 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया। इनमें से एक लड़की की जख्मों के चलते मौत हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि रविवार की दोपहर दोनों बच्चियां अपने घर के पास बने मंदिर में गयी थीं।

विज्ञापन


यह घटना उसी दिन की है। इन दोनों की उम्र 12 वर्ष के आसपास है। हिन्जावाड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके के ही रहने वाले दोनों आरोपियों ने चॉकलेट का लालच देकर बच्चियों को अपने पास बुलाया। वे बच्चियों को सुनसान जगह पर ले गये और उनसे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लड़कियों को घटना के संबंध में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। बच्चियों ने डर से घटना के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया। हालांकि, उनमें से एक बच्ची ने जब दर्द और कमजोरी आदि की शिकायत की, तो उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गये।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने पाया कि बच्ची सदमे में है। पुलिस ने मंगलवार को अस्पताल में पीड़िता के परिवार से संपर्क किया। लेकिन उस वक्त बच्ची बोलने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस ने बताया, ‘‘जब हमने दूसरी बच्ची से बातचीत की, तो उसने पूरी घटना बतायी।’’ 

उसके बायान के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक की पहचान गणेश निकम (22) के रूप में की गई है। इस बीच, जिस बच्ची का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था कि वह कोमा में चली गयी और बुधवार रात उसकी मौत हो गयी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके आधार पर ही प्राथमिकी में संबंद्ध धाराएं जोड़ी जाएंगी।’’ पुलिस ने निकम को गिरफ्तार कर लिया है। उसने नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन


निकम को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।


(इनपुट: भाषा)

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें