फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जी के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : देवेंद्र फड़नवीस

Tue, 02 Oct 2018 03:59 PM IST
भाषा, नागपुर
विज्ञापन
देवेंद्र फणनवीस
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को गांधी जयंती पर कहा कि महात्मा गांधी के विचारों, उपदेशों और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

 

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर लोगों से स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया। उनका कहना है कि स्वच्छता की महात्मा गांधी के दिल में बेहद खास जगह थी। 

 

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और यहां महाराष्ट्र में एक पदयात्रा में हिस्सा लिया। फड़नवीस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन । हम लोग बापू की 150वीं जयंती मनाने जा रहे है तो हमें इस साल स्वच्छ भारत अभियान बापू को समर्पित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।' 

विज्ञापन





उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ स्वच्छ मन से स्वच्छ देश तक बापू के विचारों से प्रेरणा लेना और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।' आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है और मुख्यमंत्री ने उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जय जवान जय किसान! अपनी सादगी और महान नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले भारत माता के एक महान बेटे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर हमारी ओर से शत शत नमन।' 




राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने वर्धा में महात्मा गांधी के सेवाग्राम आश्रम में स्थित बापू कुटीर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें