फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणे: तेज रफ्तार ट्रेन के नीचे आने वाली थी महिला, दो पुलिसकर्मियों और मुसाफिर ने ऐसे बचाई जान

Sun, 10 Jan 2021 01:57 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
ट्रेन के नीचे आने से बची महिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है, जो डरा देने वाला है। दरअसल, ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन से अचानक प्लेटफॉर्म पर गिर गई। वह चलती ट्रेन के नीचे आने ही वाली थी कि मौके पर ही मौजूद दो रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान और एक नागरिक ने उसे पीछे खींचकर बचा लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है>

विज्ञापन


बाल-बाल बची जान
यह वीडियो शनिवार 9 जनवरी का है, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन अच्छी-खासी रफ्तार में चल रही थी। अचानक ही महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी। इससे पहले कि वह ट्रेन की चपेट में आ जाती, वहां पर पहले से ही मुस्तैद आरपीएफ के दो जवानों ने महिला को बचा लिया। महिला को पीछे खींचने में आरपीएफ जवानों की मदद एक यात्री ने भी की।



आरपीएफ के जवान पहले से थे चौकन्ना
यदि आरपीएफ के जवान पहले से चौकन्ना न होते तो महिला की जान भी जा सकती थी। बहरहाल, एक बड़ा हादसा होने से टल गया और महिला की जान बच गई। जानकारी के अनुसार,महिला पूरी तरह से सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार महिला जब ठाणे रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से मिहला नीचे गिरी तो लोग सकपका गए। हालांकि, आरपीएफ जवान और एक यात्री ने महिला को गिरते देखा तो बिना एक सेकेंड भी गवाए वे उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने उसे ट्रेन से उलटी दिशा की ओर खींचते हुए उठा लिया। इस तरह से महिला की जान बच गई और उसे एक चोट भी नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें