फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में डिप्टी सीएम अजीत पवार के पुत्र ने की सीबीआई जांच की मांग

Mon, 27 Jul 2020 06:38 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

पार्थ ने कहा कि सरकार देश की, खासकर युवाओं की भावनाओं को समझे और सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच कराए। पार्थ पवार ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु देश के उन युवाओं के लिए झटका है जो सपने लेकर मुंबई आते हैं...
विज्ञापन
Parth Pawar Meet Anil Deshmukh - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। महाराष्ट्र सरकार मामले की सीबीआई जांच से इंकार करती रही हैं। लेकिन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पुत्र पार्थ पवार सोमवार को अचानक गृहमंत्री अनिल देशमुख के पास पहुंचे और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पत्र सौंपा।

विज्ञापन

पार्थ ने कहा कि सरकार देश की, खासकर युवाओं की भावनाओं को समझे और सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच कराए। पार्थ पवार ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु देश के उन युवाओं के लिए झटका है जो सपने लेकर मुंबई आते हैं। 

पार्थ ने पत्र में लिखा है कि सुशांत सिंह आत्महत्या मामले को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से कई संदेश, ई मेल और फोन आए हैं जो चाहते हैं कि मामले की सीबीआई जांच हो। मैंने खुद बीते एक महीने के अंतराल में यह महसूस किया है कि देश के युवाओं की मामले की सीबीआई जांच की मांग न्यायसंगत है।
विज्ञापन


इसलिए इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। पार्थ ने पत्र में यह भी लिखा है कि मुझे मुंबई पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है लेकिन देश के युवाओं और जनभावनाओं को देखते हुए मामले की सीबीआई जांच आवश्यक है।

कौन हैं पार्थ पवार

पार्थ पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के सुपुत्र और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के पौत्र हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मावल लोकसभा सीट से एनसीपी के उम्मीदवार थे, लेकिन भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार श्रीरंग बारणे ने उन्हें करीब 2 लाख मतों के भारी अंतर से हरा दिया था।

एक महीने बाद भी खाली हाथ है मुंबई पुलिस

गौरतलब है कि बीते 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।  उनकी मौत हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन अभी मुंबई पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

मामले की जांच को लेकर भाजपा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। समझा जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने भी स्वामी के पत्र को संज्ञान में लिया है। वहीं, सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें